झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के कार्यालय का हुआ उद्घाटन

राष्ट्रहित के लिए एकजुटता जरूरी डॉ.उरांव

Jun 6, 2024 - 06:41
झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के कार्यालय का हुआ उद्घाटन

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने शुक्रवार को राजधानी रांची स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी के नवनिर्मित कार्यालय का उदघाटन किया। इस मौके पर प्रोफेशनल कांग्रेस की राष्ट्रीय पदाधिकारी और स्टेट रिजनल को-ऑर्डिनेटर जरिता लैफतलोंग, झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल समेत प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, केशव महतो कमलेश, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ. राजेश गुप्ता छोटू, राजीव रंजन प्रसाद, शमशेर आलम उपस्थित थे।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए डॉ. उरांव ने कहा कि वर्ष 1885 में कांग्रेस की स्थापना प्रोफेशनल लोगों ने ही की थी। पहली बैठक में 72 लोग मौजूद थे। जिसमें वकील, डॉक्टर, इंजीनियर और अन्य प्रोफेशनल उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई और बाद में देश के विकास में प्रोफेशनल की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही। अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में प्रोफेशनल लोग फिर से कांग्रेस के बैनर तले एकजुट हो रहे हैं और सभी वर्गों का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता देश में प्रेम की जगह घृणा फैला कर किसी भी तरह से सत्ता में बने रहने चाहते हैं। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर खतरा उत्पन्न हुआ है, ऐसी स्थिति में सभी की एकजुटता जरूरी है। कांग्रेस पार्टी का मानना है कि कोई भी कानून बने, तो देश की जनता की इच्छा से बने और देश में धार्मिक सदभाव कायम रहे।
इस मौके पर प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय पदाधिकारी और स्टेट रिजनल को-ऑर्डिनेटर जरिता लैफतलोंग ने कहा कि संगठन को प्रदेश कांग्रेस के हर नेताओं-कार्यकर्त्ताओं का सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में लोगों का रोजगार छीन लिया गया। उद्योग धंधे बंद हो गये हैं। लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी है। इसके खिलाफ लोगों को एकजुट होने की जरूरत है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि सभी लोगों की एकजुटता से केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण व्यापारी वर्ग को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। कांग्रेस कार्यकर्त्ता इन नीतियों के खिलाफ आंदोलन चला रहे हैैं।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ. राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आम जनमानस के मतनिर्धारण और लोगों को एकजुट करने में प्रोफेशनल की भूमिका काफी अहम साबित होगी। उन्होंने कहा कि चाहे डॉक्टर हो, इंजीनियर हो, वकील हो, मीडियाकर्मी , व्यवसायी हों, मजदूर हो, किसान हो या समाज के किसी भी तबके का कोई व्यक्ति हो, हर व्यक्ति को कहीं न कहीं मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रोफेशनल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, स्टेट कोऑर्डिनेटर मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन ख्याति मुंजाल ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सुयश सिन्हा ने किया।
इस अवसर पर श्रवण जैन, भुवनेश ठाकुर, प्रो डीके सिंह, अफसर इमाम, प्रभात बाखला, डाॅ आरसी प्रसाद, अभिनय बक्सी, वासिफ बकतावर खान, अभिषेक जोयल, डॉ० संतोष कुमार दांगी, डॉ सविता शीतल, प्रोफेसर सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा, ओम श्री मेहता, श्याम सिंह,मिस्टर आलम,महेश यादव मांडू, सुनैना शर्मा मांडू, कृष्णा सहाय, अनिल सिंह, अमरजीत सिंह, राजीव चैरसिया, प्रेम कुमार, पुनित, गौरव आनंद, सोनू सिंह, आफिस जियाउल, सलीम खान, फिरोज रिज्वी मुन्ना सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0