ट्रस्ट ने किया निर्धन,लाचार ग्रामीणों के बीच भोजन वितरण

Feb 6, 2021 - 11:39
ट्रस्ट ने किया निर्धन,लाचार ग्रामीणों के बीच भोजन वितरण

रांची। एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट, दिल्ली की शाखा रांची के सयुंक्त तत्वाधान मे शनिवार को निर्धन, लाचार असहाय लगभग 300 ग्रामीणों को भोजन कराया गया।
ट्रस्ट के सदस्यों ने पुंदाग टीओपी के पीछे निर्माणाधीन श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर के प्रांगण मे लगभग 300 निर्धन ग्रामीण महिलाओं,पुरुषों,एवं बच्चों के बीच भोजन का वितरण किया।
भोजन वितरण सेवा के महान कार्य मे संस्था के सह-संरक्षक बसंत कुमार गौतम, बिजय जी जालान उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, नन्द किशोर चौधरी, जय प्रकाश मित्तल, एच एन मौर्या विशाल जालान, बिष्णु सोनी, ओमप्रकाश सरावगी, रमेन्द्र पाण्डेय, धीरज कुमार गुप्ता, आलोक सिंह एव इनके अलावा भी संस्था के और भी बहुत से सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजू अग्रवाल ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0