दुष्कर्म के आरोपी को बरही पुलिस ने किया गिरफ्तार

May 28, 2020 - 11:26
दुष्कर्म के आरोपी को बरही पुलिस ने किया गिरफ्तार

बरही से बीरेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

बरही : बरही पुलिस ने पोक्सो एक्ट मामले में आरोपित राजेश कुमार साव को गिरफ्तार कर हजारीबाग जेल भेज दिया गया। बरही थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि बरही थाना क्षेत्र के रसोईया धमना गांव के निवासी राजेश कुमार साव के खिलाफ बरही थाना में कांड संख्या 2059/ 19 केस दर्ज किया गया था। बरही पुलिस को काफी दिनों से इस आरोपी की तलाश थी। बता दें कि गांव के ही लड़की ने बरही के राजेश कुमार साव पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0