देवघर के वीआईपी चौक पर चला वाहन चेकिंग अभियान, दर्जनों वाहन का चलान कटा

May 28, 2020 - 11:30
देवघर के वीआईपी चौक पर चला वाहन चेकिंग अभियान, दर्जनों वाहन का चलान कटा

देवघर से शेखर की रिपोर्ट

देवघर : यातायात प्रभारी सार्जेंट मेजर एस के रंजन की अगुवाई में शहर के वीआईपी चौक के समीप हेलमेट चेकिंग अभियान चलाकर दर्जनों वाहन के मालिकों से जुर्माना वसूला गया। विदित हो कि पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने आदेश जारी कर सभी थानाध्यक्षों को वाहन चेकिंग करने का आदेश दिया था। आपको बता दे की एसपी श्री पांडेय भी वाहन चेकिंग अभियान के दौरान खुद मोर्चा संभालते हुए दिखाई देते है तथा सभी को हिदायत देते हुए हेलमेट,मास्क,ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का कागजात आदि की जांच करते रहते हैं। किसी प्रकार की त्रुटि रहने पर नियमानुसार फाइन भी वसूली करते हैं। आज इन्ही के आदेश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। तथा सभी वाहन चालकों से जुर्माना वसूलकर वाहन छोड़ा गया। तथा वाहन मालिकों ने पुलिस को आश्वस्त किया कि अब वे लोग बिना हेलमेट एवं कागजात के नही चलेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0