देवघर : सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देवघर : सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देवघर : जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के 15 वर्षीया नाबालिग के शव मिलने के मामले को लेकर जिले के पुलिस कप्तान नरेन्द्र सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में जाँच टीम गठित की गई मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीवास्तव ने परिजनों से पूछताछ कर अपनी कार्य कुशलता से रेप सह हत्या मामले में तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मामले का पटाक्षेप कर दिया हैं। पुलिस गिरफ्त में आए अभियुक्तों ने बताया कि बीते बुधवार को लाक डाउन के चलते हुए सन्नाटे में अकेले चल रही नाबालिग से बारी बारी से चार युवकों ने रेप किया। जब नाबालिग ने पुलिस और गाँववालो से आपबीती बताने की बाते कही तो चारो युवकों ने गला दबाकर नाबालिग की हत्या कर दी। पुलिस की गिरफ्त में आए अभियुक्तों ने बताया बुधवार को लाक डाउन चलते हुए सन्नाटे में अकेले चल रही नाबालिग से बारी बारी से चार युवकों ने रेप किया। जब नाबालिग ने पुलिस और गाँववालो से आपबीती बताने की बाते कही तो चारो युवकों ने मिलकर गला दबाकर नाबालिग की हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उसकी लाश को जंगल में फेंक दिया।