नगर निगम वार्ड नंबर 41 में होमियोपैथिक औषधि आर्सेनिक-30 का वितरण

May 24, 2020 - 06:50
नगर निगम वार्ड नंबर 41 में होमियोपैथिक औषधि आर्सेनिक-30 का वितरण

रांची : नगर निगम वार्ड 41 की पार्षद उर्मिला यादव ने वार्ड कार्यालय क्षेत्र अंतर्गत सफाईकर्मियों और आम नागरिकों के बीच कोरोना से बचाव के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा स्वीकृत होम्योपैथिक औषधि आर्सेनिक-30 का वितरण किया। तकरीबन 400 लोगों के बीच औषधि बांटी गई। विदित हो कि आर्सेनिक औषधि मानव शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक है। श्रीमती यादव ने इस अवसर पर लोगों से कोरोना से बचाव के मद्देनजर किए गए देशव्यापी लाॅकडाउन का अनुपालन करने की अपील भी की। एचईसी परिसर के प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. बबन सिंह ने आर्सेनिक-30 के उपयोग की जानकारी लोगों को दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0