नवरात्र के शुभअवसर पर स्वामी सदानंद जी के शिष्यों ने की गौ-सेवा
रांची। एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (दिल्ली) की रांची शाखा के सयुंक्त तत्वावधान में गुरुवार को ओरमांझी प्रखंड के हुटुप ग्राम स्थित गौशाला में रहने वाली लगभग 300 गौ माता को रोटी, गुड़ एवं हरी सब्जी खिलाई गई। इस पुनीत कार्य में संस्था के महिला-पुरुष सदस्यों ने सहयोग किया।
गौ सेवा के महान कार्य में संस्था के उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल छावनीका,बिष्णु सोनी, पुर्णमल सर्राफ, नन्द किशोर चौधरी ,सुरेश चौधरी,नितिन मोदी,प्रभाष गोयल, सज्जन पाडिया,सुरेश भगत, शिव भगवान अग्रवाल,अजय अग्रवाल के अलावा और बहुत से सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











