नागरिक अधिकार पार्टी बिहार विस चुनाव में उतारेगी प्रत्याशी : नंदकिशोर यादव

Sep 1, 2020 - 07:22
नागरिक अधिकार पार्टी बिहार विस चुनाव में उतारेगी प्रत्याशी : नंदकिशोर यादव

रांची। नागरिक अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी। इस संबंध में नागरिक अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की ओर से निर्णय लिया गया है। श्री यादव ने कहा कि सर्वधर्म-समभाव के सिद्धांतों पर चलते हुए पार्टी सभी वर्ग और समुदायों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं बनाकर काम करेगी। पार्टी की प्राथमिकता जनता को भ्रष्टाचार मुक्त और भयमुक्त सुशासन देना है। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का निदान करना, जनता को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं के लिए योजनाएं बनाकर उसे धरातल पर उतारना पार्टी की कार्ययोजना में शामिल किया गया है। श्री यादव ने कहा कि नागरिक अधिकार पार्टी के सिद्धांतों और नीतियों के आधार पर जनता इससे जुड़ने लगी है। पार्टी को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। जल्द ही झारखंड और बिहार के जिलों में नागरिक अधिकार पार्टी की जिला कमेटियों का गठन किया जाएगा। इस संबंध में प्रक्रिया जारी है। समाज के प्रति सेवा भाव से समर्पित जुझारू कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने की योजना है। उन्होंने कहा कि नागरिक अधिकार पार्टी ने नि:स्वार्थ भाव से जनसेवा का संकल्प लिया है। स्वार्थपरक और अवसरवादी राजनीति से परे हटकर, इससे ऊपर उठकर नागरिक अधिकार पार्टी समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए जुटी रहेगी। श्री यादव ने कहा कि झारखंड और बिहार में संगठन के विस्तार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही सभी जिलों में कमेटियां गठित हो जाएंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0