परीक्षयमान राज्य कर पदाधिकारी नवीन प्रसाद साहू ने हरमू मैदान में किया झंडोत्तोलन

Jan 28, 2021 - 09:18
परीक्षयमान राज्य कर पदाधिकारी नवीन प्रसाद साहू ने हरमू मैदान में किया झंडोत्तोलन

रांची। गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरमू खेल मैदान में मार्शल आर्ट अकादमी के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर झंडोत्तोलन परीक्षमान राज्य कर पदाधिकारी नवीन प्रसाद साहू ने किया।
झंडोत्तोलन के पश्चात राज्य कर पदाधिकारी श्री साहू ने कहा कि लोकतंत्र में गणतंत्र का बहुत बड़ा महत्व है। गणतंत्र में ही प्रजातंत्र का शासन होता है और प्रजा (जनता)मालिक होती है। वैसी परिस्थिति में हम सबों का दायित्व देश के प्रति और बढ़ जाता है। उन्होंने मौके पर उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला कल आप सभी छात्र-छात्राओं का है। इसलिए अभी से ही अनुशासित सजग नागरिक बनना है।
‌‌ झंडोत्तोलन के पश्चात कर पदाधिकारी श्री नवीन प्रसाद साहू ने मार्शल आर्ट अकादमी के संचालक सुजीत कुमार को खेल किट प्रदान किया।
झंडोत्तोलन कार्यक्रम में राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, मोहम्मद अल्तमश, सुधीर राय, राम लखन साहू, धनेश्वर साहू, जगदीश, सुभाष, सौरभ, वेदांत, अतुल सहित काफी संख्या में बच्चे भी शामिल थे। उक्त जानकारी
मार्शल आर्ट एकेडमी के निदेशक सुजीत कुमार ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0