पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने जेवीएम श्यामली की छात्रा को किया सम्मानित

Jul 25, 2020 - 07:34
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने जेवीएम श्यामली की छात्रा को किया सम्मानित

रांची। सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली जवाहर विद्या मंदिर, (जेवीएम, श्यामली, मेकाॅन कॉलोनी) की छात्रा रिया श्रीवास्तव और मानसी सिन्हा को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। विदित हो कि रिया और मानसी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्टेट टॉपर्स की सूची में तृतीय स्थान पर रहीं। श्री सहाय ने छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन व उनकी सफलता पर उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर श्री सहाय ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रही हैं। उन्होंने छात्राओं का भविष्य संवारने और उनकी प्रतिभा तराशने में जुटे शिक्षकों के प्रति भी आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समाजसेवी प्रणव कुमार बब्बू, मुकेश कुमार, अशोक सिन्हा,सूरज सिन्हा सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0