प्रोफेशनल कांग्रेस और इस्काॅन के सौजन्य से श्रीमद्भागवत गीता उपदेश का आयोजन

श्रीमद्भागवत गीता जीवन जीने की कला सिखाती है : आदित्य विक्रम जायसवाल

प्रोफेशनल कांग्रेस और इस्काॅन के सौजन्य से श्रीमद्भागवत गीता उपदेश का आयोजन

रांची। झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी ने इस्काॅन रांची सेंटर के साथ मिलकर आज डिस्टिलरी कम्पाउंड, एचबी रोड, कोकर रांची में श्री चैतन्य शिक्षा समावेश के तहत श्रीमद भागवत गीता उपदेश का आयोजन किया गया। भागवत गीता उपदेश का आयोजन झारखंड प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल के सौजन्य से पुराने वर्ष 2020 में कोरोना महामारी जैसे गंभीर संकट से मानव जाति को बचाए रखने एवं नये आने वाले वर्ष 2021 की बेहतरी एवं खुशहाली, स्वास्थ्य की कामना के उद्देश्य से किया गया। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ,लाल किशोर नाथ शाहदेव, विनय सिन्हा दीपू, उपस्थित हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्रोच्चरण कर एवं इस्काॅन के प्रवचनकर्ताओं , अतिथियों को भागवत गीता ,पुष्पगुच्छ शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत हरि कीर्तन हरे रामा हरे रामा रामा रामा हरे हरे.. हरे कृष्णा हरे कष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे …. श्रद्धा भाव से आयोजन हुआ, जिसमें सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोग भी शरीक होकर भगवान के भक्ति में लीन हुए।श्रीमद्भागवत गीता उपदेश कार्यक्रम में रांची के प्रथम मेयर एवं पुराने वयोवृद्ध कांग्रेसी शिवनारायण जयसवाल को भागवत गीता बुक, शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया इस धार्मिक आयोजन में प्रो. डाॅ. लीला पुरूषोत्तम दास (प्रो आईआईटी, कानपुर), मधुसुदन मकुन्द दास (एमबीए, आईआईटी, कानपुर), डाॅ पदमा चरण बेहेरा (पीएचडी बीआईटी, मेसरा), पीआरओ इस्काॅन, रांची, सर्वोत्तम श्याम दास (एम टेक, आईआईटी, कानपुर), तारक चैतन्या दास (पीएचडी आईआईटी कानपुर), असिस्टेंट प्रोफेसर आईआईटी आईएसएम, धनबाद, लव कुश पटीदार (बी टेक, आईआईटी राउलकेला), असिस्टेंट मैनेजर सीएमपीडीआई, रांची, ज्ञान वर्द्धन लाल (बीटेक, आईआईटी कानपुर), असिस्टेंट मैनेजर सीसीएल, रांची, सर्वज्ञा गौरंगा दास (एमटेक, आईआईटी, कानपुर), तरूण कुमार (बीटेक आईआईटी पटना)डाॅ केके सिंह (डीन एनआईएफएफटी रांची), सुभम वर्मा, इस्काॅन, रांची।इस अवसर पर मधुसुदन मकुन्द दास (एमबीए, आईआईटी, कानपुर) भागवत गीता का संक्षिप्त सार के बारे में श्रोताओं को जानकारी दी। प्रवचनकरताओं ने कहा किमनुष्य इस धरती पर आकर अपने सभी कर्म और दायित्वों को भूल जाते हैं, वे रास्ते भटक जाते हैं ऐसे में उनका कल्याण कभी भी नहीं हो सकता। भगवान श्रीकृष्ण के मार्ग से ही मानव का कल्याण हो पायेगा। राधे-राधे जीवन के सब बाधो को दूर करते हैं। उनकी भक्ति में लीन होने की जरूरत है।श्रीमद्भागवत गीता न केवल धर्म का उपदेश देती है, बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाती है। महाभारत के युद्ध के पहले अर्जुन और श्रीकृष्ण के संवाद लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। गीता के उपदेशों पर चलकर न केवल हम स्वयं का, बल्कि समाज का कल्याण भी कर सकते है। महाभारत के युद्ध में जब पांडवों और कौरवों की सेना आमने – सामने होती है तो अर्जुन अपने बंधुओं को देखकर विचलित हो जाते हैं । तब उनके सारथी बने श्रीकृष्ण उन्हें उपदेश देते हैं । ऐसे ही वर्तमान जीवन में उत्पन्न कठिनाईयों से लड़ने के लिए मनुष्य को गीता में बताए जान की तरह आचरण करना चाहिए । इससे वह उन्नति की ओर अग्रसर होगा।इस मौके पर झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि हर मनुष्य को अपने जीवन में भगवान की भक्ति में लीन होना चाहिए, तभी उनका कल्याण हो पाएगा। मनुष्य को अपनी जिम्मेवारी और कर्म को नहीं भूलना चाहिए। जीवन में एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए।कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि प्रोफेशनल कांग्रेस के द्वारा इस तरह के धार्मिक आयोजन बहुत ही सराहनीय एवं मानव जाति के लिए लाभकारी है। उन्होंने कहा कि हम उस पीढ़ी के लोग है जिसे बहुत कुछ देखा है, कोरोना संकट के एतिहासिक घटना क्रम का गवाह बने हैं। कैसे मानव जाति इस संकट से उभरे हैं ? कार्यक्रम का संचालन डॉ कुमार आदित्येन्द्र नाथ शाहदेव ने की तथा धन्यवाद ज्ञापन भुवनेश ठाकुर ने किया।श्रीमद् भागवत गीता उपदेश कार्यक्रम में मुंजी सिंह, रांची चैप्टर अध्यक्ष भुवनेश ठाकुर, जमशेदपुर जिला अध्यक्ष अशफर इमाम चिंटू,रांची चैप्टर सेक्रेटरी कोमल कृति,प्रोफेशनल कांग्रेस स्टेट सेक्रेटरी रूद्र शुक्ला,पायल जैन,श्रेयल जैन ,श्रवन जैन, अभिनय बक्सी, डॉ सुयश सिन्हा, हिना कौशर खान, आशिफ जियाउल, सरवर पॉल, निशा मिश्रा, राहुल राय, स्वेता अडोकिया,मनीषा मिद्धा,प्रिंस राज,अनिल सिंह, सोनी नायक, राजीव चौरसिया,गौरव आनंद, पुनीत कुमार,आयुष अग्रवाल,इरफान अली, लव पाठक, श्रीकांत, सौरव लुक्कड़, प्रेम कुमार, सूरज कुमार, जावेद जमाल, शाहनवाज, बाबला खान सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए।