फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन, शिविर में 150 मरीज हुए लाभांवित,मरीजों को दी गई दवा

विद्या मैटरनिटी सर्जीकल,आई एवं ईएनटी अस्पताल के बैनर तले शनिवार को फ्री मेडिकल कैंप

Aug 24, 2024 - 20:51
फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन, शिविर में 150 मरीज हुए लाभांवित,मरीजों को दी गई दवा

गया ।विद्या मैटरनिटी सर्जीकल,आई एवं ईएनटी अस्पताल के बैनर तले शनिवार को फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। मेडिकल कैंप का उद्घाटन भारतीय चिकित्सा संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ डीके सहाय ने किया।इस मौके पर डॉ डीके सहाय ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की वजह से लोग नियमित इलाज नहीं करा पाते हैं,जिसका दुष्परिणाम काफी घातक होता है।कोई अस्वस्थ या बीमार न रहे, इसलिए विद्या मैटरनिटी सर्जीकल,आई एवं ईएनटी अस्पताल द्वारा फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है।विद्या मैटरनिटी सर्जीकल आई एवं ईएनटी अस्पताल के डॉ डीके सहाय,डॉ पुनम सहाय,डॉ राहुल,डॉ अंकिता सिन्हा द्वारा नि:शुल्क आंख ,कान,नाक,गला, शुगर,बीपी,गैस,स्त्रीरोग,थायराइडगठिया आदि सभी प्रकार की बीमारियों के लगभग 150 मरीजों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवा वितरण किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0