"बिहार को नई दिशा देने वाला नाम – नीतीश कुमार - प्रकाश पटवा"

"बिहार को नई दिशा देने वाला नाम – नीतीश कुमार

Apr 23, 2025 - 07:41
"बिहार को नई दिशा देने वाला नाम – नीतीश कुमार - प्रकाश पटवा"

गया । जनता दल (यू) के व्यावसायिक उद्योग प्रकोष्ठ के गया जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश राम पटवा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार निरंतर प्रगति की राह पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि "हर क्षेत्र का विकास और हर वर्ग का उत्थान" यही नीतीश जी की पहचान बन चुकी है। आगे श्री पटवा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी और बुनियादी ढांचे के विकास में अभूतपूर्व कार्य किया है। साथ ही उन्होंने समाज के हर वर्ग – महिलाएं, युवा, किसान, व्यापारी, और वंचित समुदायों – के लिए कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार जी की दूरदर्शी नीतियों के कारण बिहार एक नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। विकास की यह यात्रा सबको साथ लेकर चलने की भावना से प्रेरित है और आने वाले समय में बिहार समग्र विकास का उदाहरण बनेगा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0