मानव सेवा की मिसाल पेश कर रहे हैं संत सदानंद जी महाराज के शिष्यगण

गरीबों व जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

Dec 5, 2020 - 08:04
 29
मानव सेवा की मिसाल पेश कर रहे हैं संत सदानंद जी महाराज के शिष्यगण

रांची। एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट एवं सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (दिल्ली) की शाखा रांची के सयुंक्त तत्वावधान में शनिवार को लेम बस्ती सरना स्थल के प्रांगण मे बड़गांई बस्ती,लेम बस्ती,फायरिंग रेंज एवम आसपास के विभिन्न बस्तियों से आये हुए निर्धन, लाचार, दिव्यांग वृद्ध महिला -पुरुषों के बीच कम्बल का वितरण बसंत कुमार गौतम, डूंगरमल अग्रवाल एवं पायल सोनी की देख-रेख मे किया गया।
सेवा के महान कार्य में संस्था के सह-संरक्षक बसंत कुमार गौतम, अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल,उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल सचिव मनोज कुमार चौधरी,प्रमोद सारस्वत, नन्द किशोर चौधरी,ओमप्रकाश सरावगी,सीताराम चौधरी, पुर्णमल सर्राफ,अमित पोद्दार,बिष्णु सोनी सहित अन्य मौजूद थे।
उक्त जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल (राजु अग्रवाल) ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0