मारवाड़ी युवा मंच ने चेंबर के नवनिर्वाचित पदधारियों को किया सम्मानित, मिशन वन मिलियन के तहत कंबल का वितरण

Dec 31, 2020 - 05:41
मारवाड़ी युवा मंच ने चेंबर के नवनिर्वाचित पदधारियों को किया सम्मानित, मिशन वन मिलियन के तहत कंबल का वितरण

रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा ने फेडरेशन चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण छाबड़ा, सचिव राहुल मारू सहित अन्य पदधारियों को पुष्प गुच्छ और शॉल दे कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष मनीष लोधा व सचिव अमित चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा कि मंच परिवार चेंबर के सभी पदधारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। मंच के प्रवक्ता अमित शर्मा की कहा कि मंच परिवार के लिए अपार गर्व एवं हर्ष का विषय है कि झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष एवं मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण छाबड़ा मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व अध्यक्ष राहुल मारू ने मंच का मान बढ़ाया है। अभी तक फेडरेशन झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष के रूप में प्रवीण छाबड़ा पांचवें ऐसे मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा के अनमोल रत्न हैं, जिन्होंने मंच परिवार का मान बढ़ाया है। इसके पूर्व पवन शर्मा, विनय अग्रवाल, रंजीत गाड़ोदिया एवं दीपक मारू ने अध्यक्ष पद को सुशोभित किया है। रांची केयर्स मिशन वन मिलियन के तहत मंच परिवार की ओर जोन्हा स्थित रूपडु गांव में 200 वृद्ध लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।उपरोक्त जानकारी मंच के प्रवक्ता अमित शर्मा ने दी। कार्यक्रम में रांची शाखा के पूर्व अध्यक्ष वरुण जालान, कोषाध्यक्ष प्रकाश दालानिया, राजेश अग्रवाल,अमित शर्मा, विकास गोयल, गौतम अग्रवाल, निखिल मंगल उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0