मेदांता अस्पताल में इलाजरत कोरोना संक्रमित मरीज की मौत, कोरोना से मौत का आंकड़ा पहुंचा 23

Jul 9, 2020 - 07:52
मेदांता अस्पताल में इलाजरत कोरोना संक्रमित मरीज की मौत, कोरोना से मौत का आंकड़ा पहुंचा 23

रांची। झारखंड में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं, दूसरी ओर कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। गुरुवार को मेदांता अस्पताल में इलाजरत एक कोरोना संक्रमित मरीज की मृत्यु हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से हुई मौत का आंकड़ा पहुंचकर 23 हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मेदांता अस्पताल में इलाजरत कोरोना संक्रमित मरीज दिल की बीमारी से भी ग्रसित था। मेदांता अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को झारखंड में 136 नए मामले मिले। इसके साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3192 हो गई है। जिसमें लगभग 1000 मामले सक्रिय हैं। वहीं, 2170 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0