रांची के सामाजिक कार्यकर्ता तुषार कांति शीट दादासाहेब फाल्के आईकॉन अवॉर्ड से सम्मानित

Jul 7, 2020 - 10:08
रांची के सामाजिक कार्यकर्ता तुषार कांति शीट दादासाहेब फाल्के आईकॉन अवॉर्ड से सम्मानित


रांची। शहर के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता और श्रीरामकृष्ण सेवा संघ के सहायक सचिव तुषार कांति शीट को वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण काल के दौरान पीड़ित मानवता की उत्कृष्ट सेवा के लिए महाराष्ट्र की संस्था दादासाहेब फाल्के आईकॉन अवॉर्ड फिल्म्स (डीएसएफआईएएफ) की ओर से सम्मानित किया गया है। संस्था के संस्थापक कल्याणजी जाना और अंकिता जाना ने श्री शीट को प्रशस्ति पत्र देकर कोरोना संक्रमण काल के दौरान उनके द्वारा की गई मानव सेवा की प्रशंसा की है। श्री शीट ने बताया कि झारखंड में वह पहले ऐसे सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जिन्हें दादासाहेब फाल्के आईकॉन अवॉर्ड फिल्म्स से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान मिलने पर उनके शुभचिंतकों ने बधाई दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0