रांची नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 40 में होमियोपैथिक औषधि “आर्सेनिक” का वितरण

May 21, 2020 - 07:08
रांची नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 40 में होमियोपैथिक औषधि “आर्सेनिक” का वितरण

रांची : एचईसी परिसर स्थित नगर निगम के वार्ड संख्या 40 की पार्षद सूचिता रानी राय ने सफाईकर्मियों के बीच आयुष मंत्रालय द्वारा स्वीकृत और अनुशंसित औषधि “आर्सेनिक” का वितरण किया। यह औषधि मानव शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है। श्रीमती राय ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने में यह काफी सहायक है। उन्होंने सफाईकर्मियों से लाॅकडाउन के नियमों का पालन करते हुए कोरोना के खिलाफ जंग में सहभागिता निभाने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0