राज अस्पताल में स्पाइन विशेषज्ञ ओपीडी क्लिनिक 28फरवरी को

डॉक्टर संजीव दिव्यदर्शी की सेवाएं होंगी उपलब्ध

Feb 26, 2021 - 07:11
राज अस्पताल में स्पाइन विशेषज्ञ ओपीडी क्लिनिक 28फरवरी को

रांची ‌ राजधानी के मेन रोड स्थित राज अस्पताल में रीढ़ की हड्डी की बीमारियों से ग्रसित मरीजों के लिए अस्पताल परिसर में स्पाइन विशेषज्ञ ओपीडी क्लीनिक में रविवार (28 फरवरी) को डाॅ.संजीव दिव्यदर्शी की सेवाएं उपलब्ध होंगी। डॉक्टर दिव्यदर्शी विगत लगभग 15 वर्षों से रीढ़ की हड्डी के विशेषज्ञ के रूप में मरीजों का इलाज करते आ रहे हैं। उन्होंने अब तक रीढ़ की हड्डी रोग से संबंधित लगभग ढाई हजार सरल व जटिल ऑपरेशन करने में सफलता पाई है। इंडियन स्पाइनल इंज्यूरी सेंटर, नई दिल्ली से उन्होंने रीढ़ की हड्डी की सर्जरी में विशेषज्ञता हासिल की है। राज हॉस्पिटल में 28 फरवरी (रविवार) को सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक डॉ. दिव्यदर्शी की सेवाएं उपलब्ध होंगी। इच्छुक मरीज 92636 30520 पर संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0