राज विला एनडी वैंक्वेट हाॅल का शुभारंभ

Nov 24, 2020 - 07:33
 26
राज विला एनडी वैंक्वेट हाॅल का शुभारंभ

तुपुदाना (रांची)। एंसीलरी एरिया स्थित राज विला एनडी वैंक्वेट हाॅल का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। वैंक्वेट हॉल का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने किया। इस अवसर पर वैंक्वेट हॉल के संचालक प्रकाश सिंह ने बताया कि हटिया-तुपुदाना क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों के निवासियों के लिए शादी-ब्याह व अन्य समारोहों के अवसर पर किफायती दर पर सभी आधुनिक सुविधायुक्त वैंक्वेट हॉल उपलब्ध हो सकेगा। मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी चंद्रदेव नारायण शुक्ला, रणविजय सिंह, गुंजन सिंह, सुंदरी तिर्की, दीपक प्रसाद, इंद्रजीत सिंह, बबलू शुक्ला सहित अन्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0