लॉकडाउन में बढ़ी कैपिटल फूड्स के उत्पादों की मांग

Jun 14, 2020 - 09:34
लॉकडाउन में बढ़ी कैपिटल फूड्स के उत्पादों की मांग

पटना : लॉकडाउन के दौरान घरों में रहकर खाना बनाने की प्रवृत्ति में वृद्धि हुई है। बड़े शहरों में भी होम कुकिंग के ट्रेंड में इजाफा हुआ है। इस संबंध में कैपिटल फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से किए गए एक सर्वे के आधार पर कहा गया कि लाॅकडाउन में लोग घरों में रहकर एक से बढ़कर एक लजीज व्यंजन का मजा ले रहे हैं। कंपनी के मुताबिक बिहार की राजधानी पटना सहित अन्य जगहों पर लोग स्वादिष्ट अंतर्राष्ट्रीय व्यंजन का लुत्फ उठा रहे हैं। इससे कैपिटल फूड्स जैसी विश्वस्तरीय कंपनियों के उत्पादों की मांग बढ़ी है। विदित हो कि कैपिटल फूड्स , चिंग्स सीक्रेट और स्मिथ एंड जोन्स ब्रांड के तहत फ्लेवर्ड नूडल्स , शेजवान चटनी , चाइनीज मसाला , पास्ता मसाला और अदरक लहसुन का पेस्ट जैसे खाद्य पदार्थ बनाती है। कंपनी का दावा है कि कैपिटल फूड्स के उत्पादों की मांग बिहार के पटना , कटिहार , हाजीपुर , गया , मुजफ्फरपुर में बढ़ी है। कैंटार वोल्हूपैनेल द्वारा हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में होम कुकिंग में 38 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। विश्वभर में लॉकडाउन के बाद भी लोग सार्वजनिक स्थलों की अपेक्षा में घर पर खाना बनाने को प्रधानता दे रहे हैं। इस संबंध में कैपिटल फूड्स के सीईओ नवीन तिवारी ने कहा कि वैश्विक आपदा के वक्त लोग घरों में हर दिन खाना बनाने में नया प्रयोग कर रहे हैं। कैपिटल फूड्स के उत्पादों में हक्का नूडल्स , शेजवान चटनी और चाइनीज मसालों की मांग में वृद्धि हुई हैं। श्री तिवारी ने कहा कि लोगों का यह ट्रेंड रेडी टू कुक और इजी टू कुक उत्पाद बनाने वाली कंपनियों के लिए बेहतर अवसर है। उन्होंने बताया कि कैपिटल फूड्स अपने गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के साथ उपभोक्ताओं की सेवा में जुटी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0