सांसद संजय सेठ ने लोकसभा में रांची में मेट्रो ट्रैन चलाने की मांग रखी

Mar 18, 2021 - 05:17
सांसद संजय सेठ ने लोकसभा में रांची में मेट्रो ट्रैन चलाने की मांग रखी

आज लोकसभा में रांची के भाजपा सांसद संजय सेठ ने झारखण्ड की राजधानी रांची में बढ़ती जनसंख्या और उसके कारण सड़कों पर निरन्तर लगती जाम, तथा उससे आमलोगों की हो रही परेशानी पर केन्द्र सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। संजय सेठ ने कहा कि पूरे राजधानी में कही भी ऐसा ओवर ब्रिज नहीं है, जो एक दूसरे से कनेक्टेड हो।
स्थिति ऐसी है कि पूरा शहर जाम में कैद रहता है, ऐसे में यहां की व्यवसायिक गतिविधियां हमेशा ठप रहती है, तथा राजधानी के लोगों का जनजीवन ठप हो जाता है। संजय सेठ ने सरकार से मांग की कि इस पर विचार करते हुए रांची में मेट्रो ट्रेन चलाई जाये।
एक मेट्रो ट्रेन पिस्का मोड़ से नगड़ी, ओरमांझी, टाटीसिल्वे नामकुम होते हुए चलाया जाय तथा दुसरा हटिया धुर्वा की ओर से चलाई जाय, ताकि आम आदमी सड़क जाम से बच सकें और उसका जीवन भी प्रभावित न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0