सूरजभान बने रांची जिला छठ पूजा समिति के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष
व्रतधारियों को पूजन सामग्री बांटने का निर्णय
रांची। पहाड़ी परिसर स्थित त्रिशक्ति देवी मंदिर परिसर में रविवार को रांची जिला छठ पूजा समिति (युवा प्रकोष्ठ) के सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से सूरजभान सिंह अध्यक्ष निर्वाचित हुए। समिति के संरक्षक शशांक राज,सुमित सिंह,विक्रम सिंह सोनु व निशांत यादव को चयनित किया गया।समिति ने निर्णय लिया है कि लाॅकडाउन के वजह से आर्थिक संकट झेल रहे छठ व्रतियों को समिति सभी तरह की मदद पहुंचाएगी। सूरजभान सिंह ने कहा कि छठ पूजा में स्टाॅल लगाकर मदद करने के बजाय छठ व्रतियों को पूजा से पूर्व ही मदद पहुंचाया जाना आवश्यक है। मौके पर श्यामकिशोर सिंह, रजनीश पांडेय,आदर्श सिंह व समिति के सभी सदस्य उपस्थित हुए। मंच संचालन बीरेन्द्र झा व अतुल कुमार ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











