हिन्दू क्रांति सेना युवा मोर्चा की कोर कमिटी के लिए चार सदस्यों का मनोनयन

May 21, 2020 - 09:25
हिन्दू क्रांति सेना युवा मोर्चा की कोर कमिटी के लिए चार सदस्यों का मनोनयन

रांची : हिन्दू क्रांति सेना (युवा मोर्चा) के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत पाठक ने कोर कमिटी का गठन किया है। इसमें सौरभ सिंह,सावन कुमार,अर्जुन गुप्ता एवं अक्षित प्रसाद के नाम शामिल है। प्रशांत पाठक ने बताया कि कोर कमिटी 21 सदस्यों वाली एक पूर्ण टीम होगी, जिन्हें कुछ महत्वपूर्ण अधिकार दिए जाएंगे। कमिटी में उन्हीं लोगो का चयन होता है, जो संगठन के सदस्य हैं। चाहे वो जिला कमिटी से हो,प्रदेश कमेटी से हो या फिर ब्लॉक कमिटी से हों। उन्हें उनकी योग्यता के आधार पर ही कोर कमिटी का सदस्य बनाया जाता है । हिन्दू क्रांति सेना (युवा मोर्चा) में कोर कमिटी का महत्व इसी से समझा जा सकता है कि कोर कमिटी के सदस्यों की अनुमति के बिना संगठन का कोई भी फैसला मान्य नहीं हो सकता। इसमें 21 सदस्य होंगें। जिसमें से चार की नामों की घोषणा हो चुकी है। श्री पाठक ने कहा कि कमिटी के शेष सदस्यों का मनोनयन शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0