अक्षय नवमी के अवसर पर कन्यापूजन एवं भंडारा का आयोजन

Nov 14, 2021 - 11:00
अक्षय नवमी के अवसर पर कन्यापूजन एवं भंडारा का आयोजन

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया । नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 51 अंतर्गत ईश्वर चौधरी हॉल्ट समीप कुर्मी टोला देवी स्थान में अक्षय नवमी के अवसर पर शनिवार को कन्यापूजन एवं भंडारा का आयोजन किया गया।मौके पर मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, डिप्टी मेयर अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव,नगर आयुक्त सावन कुमार व स्थानीय पार्षद सह सशक्त स्थाई समिति सदस्य मनोज कुमार, पूर्व पार्षद किरण देवी ने कन्या पूजन कर अपने हाथों से कन्याओं को भोजन कराया।मौके पर वार्ड पार्षद सह सशक्त स्थाई समिति सदस्य मनोज कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम लगातार 10 वर्षों से किया जा रहा है आज अक्षय नवमी के अवसर पर भूरादान, कुमारी कन्याओं के चरण धोकर विधि-विधान से पूजन एवं आरती सम्पन्न करने के बाद उन्हें भोजन प्रसाद ग्रहण कराया और उनका आशीर्वाद लिया।
इस मौके पर मंदिर पुजारी जितेंद्र पांडे, कार्यकर्ता विनेश राव,विनोद प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, मिथुन कुमार, गुड्डू कुमार ,झून्नु प्रसाद, गौतम कुमार, धर्मेंद्र,शंभू,अजय, पवन, मिलन, चिंतामणि, आशीष, पिंकू, दिनेश राव, विकास, आकाश, प्रीतम कुमार,सूरज ठाकुर, राजेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0