अर्जुन गुप्ता बने हिन्दू क्रांति सेना युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष

May 17, 2020 - 11:25
अर्जुन गुप्ता बने हिन्दू क्रांति सेना युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष

रांची : हिन्दू क्रांति सेना युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत पाठक ने राजधानी रांची के समाजसेवी अर्जुन गुप्ता को युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस मौके पर मोर्चा के अध्यक्ष प्रशांत पाठक ने कहा कि श्री गुप्ता के मनोनयन के बाद संगठन को रांची ही नहीं पूरे प्रदेश में मजबूती मिलेगी। साथ ही उन्होंने सभी से यह भी विनती की है कि कोरोना विपदा से लड़ने के लिए हम घरों में रहें और सरकार द्वारा निर्देशित नियमों का पालन करें। इस अवसर पर मोर्चा के
प्रदेश उपाध्यक्ष ने अपने मनोनयन को लेकर संगठन के प्रति आभार जताया। श्री गुप्ता ने कहा कि संगठन को ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर सशक्त बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0