आदिम जाति सेवा मंडल के बच्चों के बीच गर्म वस्त्र वितरित

पीड़ित मानवता की सेवा से होती है सुखद अनुभूति : श्रृजिता दत्ता

Nov 15, 2020 - 06:41
आदिम जाति सेवा मंडल के बच्चों के बीच गर्म वस्त्र वितरित

रांची। झारखंड राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को राजधानी के निवारणपुर स्थित स्वयंसेवी संस्था आदिम जाति सेवा मंडल में रह रहे अनाथ बच्चों के बीच गर्म वस्त्र का वितरण किया गया। निवारणपुर निवासी और ग्रेट लेक इंस्टीच्यूट, चेन्नई के (गुड़गांव कैंपस) में एमबीए की छात्रा श्रृजिता दत्ता व उनकी छोटी बहन माहिका दत्ता के सौजन्य से 14 अनाथ बच्चों के बीच गर्म वस्त्र और मिठाइयां बांटी गई। मौके पर श्रृजिता दत्ता ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा करने से सुखद अनुभूति होती है। झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर अनाथ बच्चों के बीच गर्म वस्त्र वितरण कर उन्होंने आगे भी बेसहारा बच्चों और पीड़ित मानवता की सेवा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समाजसेवी राकेश कुमार सिंह, तुषारकांति शीट, तरुण कांति दत्ता, भूमा दत्ता सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0