इम्यूनिटी बढ़ाएं, करोना को हराएं : रोहित शारदा

वास्को नगर में बांटी गई आर्सेनिक अल्बा-30 औषधि of

Jul 26, 2020 - 07:38
इम्यूनिटी बढ़ाएं, करोना को हराएं : रोहित शारदा

रांची। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता रोहित शारदा के नेतृत्व में नेपाली कॉलोनी वासियों के बीच ऑर्सेनिक अल्बा-30 होम्योपैथिक दवा एवं नमो किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर रोहित शारदा ने कहा कि अपने देश से कोरोना को हराने के लिए सभी देशवासियों को साथ मिलकर दवा के साथ-साथ सभी सरकारी नियमों का पालन करना है। अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाकर कोरोना को दूर भगाना हराना है। इस कार्यक्रम में वार्ड 51 की पार्षद सविता लिंडा उपस्थित हुई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोरोना को हराने के लिए दवा के साथ-साथ कुछ नियमों का भी पालन करना है, जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग निरंतर मास्क लगाना एवं निरंतर गर्म पानी का प्रयोग करना आदि शामिल है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के युवा नेता रोहित शारदा, वार्ड 51 की पार्षद सविता लिंडा, संजय प्रधान, रिंकू तापमाग, संजय गुप्ता, पिंकू सिंह, रीना सिंह, निक्की कुमार, विकास राम, विनोद कक्षप, राजन प्रधान, दीपेश छेत्री, गुड्डू शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0