एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के झारखंड आगमन को लेकर बैठक आयोजित

Nov 4, 2020 - 12:14
एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के झारखंड आगमन को लेकर बैठक आयोजित

रांची। झारखंड प्रदेश एनएसयूआई ने कांग्रेस भवन में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के झारखंड आगमन की तैयारी को लेकर बैठक की। बैठक के दौरान उनके सभी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार पूर्वक विचार-विमर्श किया गया। साथ ही एनएसयूआई के पदधारियों को जिम्मेवारी सौंपी गई।
बैठक के दौरान एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आमिर हाशमी, राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर सह प्रभारी भावेश शुक्ला, सोशल मीडिया के नेशनल कोऑर्डिनेटर, गौरव भावेस्कर कोऑर्डिनेटर, राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर अमरजीत कुमार, शारिक अहमद , प्रदेश महासचिव प्रताप शेखर, प्रदेश सचिव अभिजीत, जितेंद्र त्रिवेदी , सोशल मीडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष थॉमस रॉबर्ट उपस्थित थे।
बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के झारखंड आगमन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस, स्टेटस मीटिंग, बाइक रैली के साथ-साथ सिगनेचर कैंपेन की जाएगी। उक्त जानकारी राष्ट्रीय कोर्डिनेटर अमरजीत सिंह ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0