एनएसयूआई ने 240 लोगों का कराया टीकाकरण

Jun 19, 2024 - 07:40
एनएसयूआई ने 240 लोगों का कराया टीकाकरण

रांची। वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए एनएसयूआई द्वारा विभिन्न जगहों पर वैक्सीनेशन कैंप लगाया जा रहा है। इस क्रम में मंगलवार को शहर के महात्मा गांधी रोड स्थित रोस्पा टावर के चतुर्थ तल पर टीकाकरण शिविर लगाया गया। इसके पूर्व भी चार बार वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन एनएसयूआई की ओर से किया जा चुका है। मंगलवार को आयोजित टीकाकरण शिविर में 40 लोगों को वैक्सीन लगाया गया। एनएसयूआई के सौजन्य से आयोजित पांच टीकाकरण शिविरों में अब तक कुल 240 लोगों का वैक्सीनेशन कराया गया। मोबाइल वैक्सीनेशन टीम के सदस्य टीकाकरण शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग कर रहे हैं। इसके लिए एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिकेत राज व प्रदेश सचिव अभिजीत सिंह ने झारखंड सरकार और राज्य प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। कार्यक्रम में कांग्रेस नेत्री सह समाजसेवी प्रिया बर्मन, मुस्कान ओझा,तनु सिंह राजपूत, अंशिका त्रिपाठी, एनएसयूआई के प्रियांशु भट्ट,अभिषेक सिन्हा, आदित्य सिन्हा, प्रीति सिंह, सचिव रोहित पांडे मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0