कोविड-19 रिलीफ कैंप में जरूरतमंदों को बांटे गए खाद्य सामग्री

Jun 15, 2020 - 09:39
कोविड-19 रिलीफ कैंप में जरूरतमंदों को बांटे गए खाद्य सामग्री

रांची। सामाजिक संस्था श्रीरामकृष्ण सेवा संघ और बीएसएसआर यूनियन के संयुक्त सौजन्य से निवारणपुर स्थित बीएसवी विद्यालय परिसर में सोमवार को गरीबों के लिए राहत शिविर लगाया गया। इस शिविर में वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण काल से प्रभावित गरीबों को चिन्हित कर उनके बीच खाद्यान्न का वितरण किया गया। इसके तहत कांटाटोली के हरिजन बस्ती सहित आसपास के इलाकों के 43 बेहद गरीब परिवारों को चावल, आटा, दाल, सरसों तेल, सोयाबीन आदि सामग्री दी गई। मौके पर श्रीरामकृष्ण सेवा संघ के सचिव तुषार कांति शीट ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के मद्देनजर किए गए लॉकडाउन के दौरान खासकर गरीबों को भोजन के लिए हो रही परेशानियों को देखते हुए संस्था की ओर से राहत शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। इसमें बिहार स्टेट सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन के पदधारियों और सदस्यों ने महत्वपूर्ण सहयोग किया। इस अवसर पर झारखंड राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद के सदस्य राकेश कुमार सिंह, बीएसएसआर यूनियन के सुनील मुखर्जी, सामाजिक कार्यकर्ता अरुण दयाल, डॉ.आशुतोष चटर्जी, डॉ.स्मिता डे, आलोक सिन्हा, सुकृत भट्टाचार्य, शैवाल बनर्जी, नंदू घोष, तन्मय मुखर्जी, विवेक राय, सुशील पात्रा, असीम चक्रवर्ती, मीरा दासगुप्ता, छंदा घोष सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0