गरीब बच्चों के स्कूल बनाने के लिए समाजसेवी गुलाम मुस्तफा ने किया आर्थिक सहयोग

Jun 15, 2024 - 05:55
गरीब बच्चों के स्कूल बनाने के लिए समाजसेवी गुलाम मुस्तफा ने किया आर्थिक सहयोग

रांची : भारतीय एकता कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने गरीब बच्चों के स्कूल बनाने के लिए तीन लाख रुपए का आर्थिक सहयोग किया है। उन्होंने राशि संग्रह कर और दो लाख रुपए देने का आश्वासन दिया है।
संस्था के संरक्षक मोहम्मद साबिर , मोहम्मद निसार , सचिव रामेश्वर राम और राजेंद्र राम के हाथों तीन लाख रुपए नेक कार्य के लिए दिया गया। मौके पर गुलाम मुस्तफा ने कहा कि यह बहुत बड़ा पुण्य का काम है। उन्होंने अन्य समाजसेवियों और सामाजिक संस्थाओं से भी इस पुनीत कार्य में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गरीब बच्चों के स्कूल के साथ-साथ सामाजिक विकास के अन्य कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।
इस मौके पर महमूद आलम, इलियास कश्यप , मोहम्मद सितारे उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0