जीबीएम कॉलेज में अंग्रेजी विभाग द्वारा आयोजित 'एस्से राइटिंग कॉम्पटीशन' में हर्षिता और माही प्रथम

जीबीएम कॉलेज में अंग्रेजी विभाग द्वारा आयोजित 'एस्से राइटिंग कॉम्पटीशन' में हर्षिता और माही प्रथम

Apr 28, 2025 - 17:23
जीबीएम कॉलेज में अंग्रेजी विभाग द्वारा आयोजित 'एस्से राइटिंग कॉम्पटीशन' में हर्षिता और माही प्रथम

गया। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में अंग्रेजी विभाग की ओर से 'द रोल अॉव डिजैस्टर मैनेजमेंट इन एम्पावरिंग द नेक्स्ट जेनेरेशन फॉर अ सेफ एण्ड बेटर फ्यूचर' विषय पर आयोजित "एस्से राइटिंग कॉम्पटीशन" में हर्षिता मिश्रा एवं माही को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। द्वितीय स्थान पर अंजली कुमारी एवं श्रुति कुमारी रहीं, जबकि तृतीय स्थान पर श्रुति सिंह, अंजली कुमारी, एवं सयेमा परवेज़ रहीं। प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. सहदेब बाउरी, प्रतियोगिता की संयोजक अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. रश्मि प्रियदर्शनी, डॉ पूजा, एवं निर्णायक मंडल की सदस्य डॉ. प्रियंका कुमारी, डॉ फरहीन वज़ीरी एवं प्रीति शेखर ने प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर चयनित विजेता प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. रश्मि ने बताया कि अंग्रेजी विभाग द्वारा आयोजित 'इंग्लिश पोयम राइटिंग कॉम्पटीशन' का परिणाम भी शीघ्र घोषित किया जायेगा। प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर चयनित सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार से सम्मानित भी किया जायेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0