जेसीआई रांची का रक्तदान शिविर आयोजित

कुल 80 यूनिट रक्तदान संग्रहित

Feb 14, 2021 - 05:17
जेसीआई रांची का रक्तदान शिविर आयोजित

रांची। सामाजिक संस्था जेसीआई रांची के सदस्यों द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
संस्था ने रक्तदान करने वालों को प्राउड-डोनर का सर्टिफिकेट दिया।
रक्तदान शिविर को सफल बनाने में जेसीआई रांची के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, अमित खोवाल, अजीत साहु, नीरज पोद्दार, प्रशांत पाटोदिया ,विक्रम चौधरी, गौरव माहेश्वरी ,अभिषेक मोदी ,अनंत जैन, विनय मंत्री, नितेश अग्रवाल , रवि आनंद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
महिला विंग से कंचन माहेश्वरी, शीतल शर्मा, रंजना रंजन ने भी अहम भूमिका निभाई।
शिविर का कुशल संचालन अभिषेक मोदी, रोहित दयानी और अंकित मोदी ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0