झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ ने किया मास्क वितरण

Jun 7, 2024 - 06:05
झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ ने किया मास्क वितरण

रांची। झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ द्वारा महावीर चौक स्थित यूथ क्लब के पास सेवा शिविर लगाकर राहगीरों के बीच मास्क का वितरण किया।
संघ के अध्यक्ष प्रकाश अरोड़ा व सचिव कमल जैन ने बताया कि शनिवार को लगातार दूसरे दिन संघ द्वारा मास्क वितरण का कार्य किया गया।
प्रमोद सारस्वत ने बताया
कोविड-19 की महामारी को देखते हुए संघ द्वारा समय-समय पर इस तरह के कार्य सेवा भाव के साथ किया जाता रहा है। पूर्व में भी लोगों के बीच अनाज का वितरण,मास्क वितरण का कार्य किया जाता रहा है।
सेवा कार्य में अध्यक्ष प्रकाश अरोड़ा,मानद सचिव कमल जैन, ,अमरचंद बेगानी ,
कार्यक्रम संयोजक बजरंग तोदी, विक्रम जैन, हैप्पी किंगर सहित संघ के सदस्यों ने सहभागिता निभाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0