झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस ने जरूरतमंदों के बीच बांटे खाद्यान्न

पीड़ितों की सेवा सबसे बड़ा मानव धर्म : आदित्य विक्रम जायसवाल

May 16, 2020 - 11:24
झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस ने जरूरतमंदों के बीच बांटे खाद्यान्न

रांची : कोरोना महामारी के फैलाव को रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन को देखते हुए झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल के निर्देश पर शनिवार को प्रोफेशनल के सदस्य, आइएमएस के छात्र एवं प्रदेश एनएसयूआई की मदद से 86 लोगों के बीच सूखा राशन वितरण किया। यह वितरण कार्यक्रम कटहल मोड़ के आस पास के मोहल्लों के गरीबों एवं जरूरमंदों के बीच किया गया। इस अवसर पर लाॅकडाउन का भी पालन करने की अपील कि
की गई। ताकि लोग खुद भी सुरक्षित रहे और दूसरे भी सुरक्षित रहें।
झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि कोरोना बीमारी के फैलाव को रोकने के लिए सरकार द्वारा किये गए लाॅकडाउन में गरीबों को हो रहे परेशानियों को देखते हुए हमारी टीम लगातार जनसेवा कार्य कर रही है। लाॅकडाउन के दौरान रोज कमाने और खाने वाले हर एक मजदूर तक हम पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार, केंद्र सरकार की गाइडलाइंस को पालन करने की अपील की। इस वितरण में सामाजिक संस्था बटरफ्लाई ग्रुप का अहम योगदान रहा।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव राजीव, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अमरजीत सिंह, प्रोफेशनल कांग्रेस के पुनीत, गौरव, मिथिलेश राय आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0