टिकारी प्रखंड के नेपा पंचायत से संजु देवी के प्रतिनिधि बुलबुल सिंह ने नामांकन किया

Sep 16, 2021 - 06:02
टिकारी प्रखंड के नेपा पंचायत से संजु देवी के प्रतिनिधि बुलबुल सिंह ने नामांकन किया

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया । जिले के टिकारी प्रखंड के नेपा पंचायत के टेपा ग्राम निवासी संजु देवी के प्रतिनिधि बुलबुल सिंह नेपा पंचायत से मुखिया पद के लिए नामांकन किया। नामांकन के लिए अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थें, नामांकन के बाद उनके समर्थकों ने उन्हें फूलों का हार पहना कर स्वागत किया। उन्होंने अपनी जीत सुनिश्चित बतायें है। बुलबुल सिंह ने कहा कि जिस तरह से लोगों का स्नेह मिल रहा है, हमें पूर्ण विश्वास है कि नेपा पंचायत से हमारी जीत होगा। हम इस पंचायत में विकास करने का काम करेंगे। श्री सिंह ने कहा कि आज जिस तरह हमारे नेपा पंचायत विकास की राह से कोसों दूर है अगर संजू देवी के जीत होती है तो पंचायत का विकास किया जाएगा। पंचायत के हर वार्ड में गली-गली विभिन्न योजनाओं को धरातल पर लाने का काम करेंगे। साथ-ही-साथ पंचायत के हर मुद्दे को लेकर अधिकारियों से चर्चा करते रहेंगे।बुलबुल सिंह ने अपने पंचायत में हो रहे हर प्रकार के भष्टाजार को समाप्त करने का वादा किये है, उन्होंने कहा कि जनता की सेवा करना एवं दु:ख-सुख में शामिल व साथ होना, यह हमारा कर्तव्य रहेगा इसके लिए हम सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने अपनी जीत सुनिश्चित बताई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0