12 कक्षाओं के लिए सिर्फ 4 कमरे! देकुली +2 स्कूल में सुविधाओं की कमी पर छात्रों का धरना

दरभंगा: जिला मुख्यालय से करीब 2 किलोमीटर दूर स्थित देकुली +2 विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर छात्रों और अभिभावकों का आक्रोश सामने आया। विद्यालय में पर्याप्त भवन और कमरों की व्यवस्था नहीं होने से नाराज छात्रों और अभिभावकों ने स्कूल गेट के बाहर धरना देकर अपनी मांगें रखीं।

Sep 3, 2026 - 17:39
12 कक्षाओं के लिए सिर्फ 4 कमरे! देकुली +2 स्कूल में सुविधाओं की कमी पर छात्रों का धरना

दरभंगा:- जिला मुख्यालय से करीब 2 किलोमीटर दूर स्थित देकुली +2 विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर छात्रों और अभिभावकों का आक्रोश सामने आया। विद्यालय में पर्याप्त भवन और कमरों की व्यवस्था नहीं होने से नाराज छात्रों और अभिभावकों ने स्कूल गेट के बाहर धरना देकर अपनी मांगें रखीं।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि विद्यालय में 12 कक्षाओं के संचालन के लिए महज 4 कमरे उपलब्ध हैं। विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में कमरे और अन्य जरूरी संसाधन पर्याप्त नहीं होने के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छात्रों का आरोप है कि लंबे समय से विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं की कमी बनी हुई है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

धरने पर बैठे छात्रों और अभिभावकों ने विद्यालय के लिए स्थायी भवन, पर्याप्त भूमि, स्कूल की घेराबंदी, पर्याप्त शिक्षक एवं कर्मचारियों की बहाली, शौचालय और पेयजल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बेहतर शिक्षा के लिए सिर्फ शिक्षक और किताबें ही नहीं, बल्कि पर्याप्त कक्ष और जरूरी आधारभूत सुविधाएं भी आवश्यक हैं। संसाधनों की कमी के कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

धरना प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन भेजकर विद्यालय की समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की गई। छात्रों और अभिभावकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0