देवघर के 41 वें उपायुक्त के रूप में श्री कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने निवर्तमान उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय से पदभार ग्रहण किया।

सरकार की योजनाओं को गरीब से गरीब व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास रहेगा।

Jul 15, 2020 - 04:41
देवघर के 41 वें उपायुक्त के रूप में श्री कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने निवर्तमान उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय से पदभार ग्रहण किया।


उपायुक्त श्री कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि देवघर जिला की अंतराष्ट्रीय छवि को और भी बेहतर बनाना हमारी प्राथमिकता होगी। समाज की अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना उद्देश्य होगा। देवघर के विकास के लिए जो सरकार ने मुझे दायित्व सौपा है, उस पर शतप्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगी। अपने कार्यकाल में जिले को विकास के रास्ते पर ले जाने का हर संभव प्रयास करुँगी और सभी के सहयोग से इसमें सफलता भी मिलेगी।


इसके अलावे उपायुक्त ने कहा कि फिलहाल पूरी दुनिया में कोविड-19 महामारी का प्रकोप चल रहा है। ऐसे में जिला में आर्थिक गतिविधियां काफी हद तक प्रभावित हुई हैं उनका प्रयास रहेगा की इस स्थिति को काबू रखते हुए आर्थिक गतिविधियों में और अधिक तेजी लाई जाए। हमारा प्रयास रहेगा कि इस महामारी के खतरे से आमजन का कोई नुकसान ना हो।
उन्होंने कहा कि हमें हर परिस्थिति में अच्छा कार्य करना है और हमारा प्रयास रहेगा कि किसी भी काम की शुरुआत करने से पहले अंतिम व्यक्ति का ख्याल मन में रहे। कोशिश रहेगी कि उससे उस अंतिम व्यक्ति को लाभ मिले। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को गरीब से गरीब व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास रहेगा।
इस दौरान उपायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों से आग्रह किया कि वे समय-समय पर फील्ड में जाकर कार्य देखें वहां जाकर ही कार्य की सही स्थिति का पता चलता है और हमेशा अपने अंदर सकारात्मक भाव रखें। नकारात्मकता जीवन के लिए घातक होती है। उन्होंने कहा हम सभी मिलकर इस जिले को और आगे ले जाने की कोशिश करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0