देवघर : जेएमएम ने स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की 10वीं पुण्यतिथि पर फूल-माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

झारखण्ड आंदोलन में स्वर्गीय दुर्गा सोरेन ने निभायी थी महत्वपूर्ण भूमिका : सुरेश शाह

May 21, 2020 - 09:49
देवघर : जेएमएम ने स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की 10वीं पुण्यतिथि पर फूल-माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

देवघर से शेखर की रिपोर्ट

देवघर : आज झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर नेता स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की 10वीं पुण्यतिथि पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के देवघर महानगर कमेटी की तरफ से वैद्यनाथ रेलवे स्टेशन के निकट स्थानीय होटल में पुण्यतिथि मनाई गई । उक्त कार्यक्रम सोशल डिस्ट्रेसिंग का पालन करते हुए सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एक-एक करके पुष्प-माला अर्पित कर स्वर्गीय दुर्गा सोरेन को पुष्पांजलि दी। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सुरेश शाह ने कहा कि दुर्गा सोरेन एक आंदोलनकारी समाजसेवी और सर्वमान्य नेता थे। उनकी आकस्मिक मृत्यु से झारखंड मुक्ति मोर्चा ही नहीं राज्य के सभी लोगो को व्यक्तिगत क्षति हुई है। तथा इस क्षति को कभी पूरा नहीं किया जा सकता है। सभी कार्यकर्ताओं को उचित मार्गदर्शन देते हुए पार्टी संगठन का कार्य करने के लिए गुरुजी के नेतृत्व में हमेशा प्रेरित करते थे। आज उसी का परिणाम है झारखंड मुक्ति मोर्चा महागठबंधन के साथ मिलकर महागठबंधन की सरकार झारखंड प्रदेश में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में चल रही है। मोर्चा के लोगों ने भारी बारिश में उनको नमन कर उनको याद किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय दास, सचिव सौरभ झा, संजय कुमार, अंग्रेज दास, महेश बरनवाल, संत कुमार युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष नितिन कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0