नव वर्ष के अवसर पर गुरुद्वारा साहब में सजेगा विशेष दीवान

Dec 31, 2020 - 07:00
नव वर्ष के अवसर पर गुरुद्वारा साहब में सजेगा विशेष दीवान

रांची। गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा नववर्ष के आगमन की खुशी में एक जनवरी,(शुक्रवार) को कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब में सुबह आठ बजे से विशेष दीवान सजाया जाएगा। विशेष दीवान की शुरुआत सुबह आठ बजे हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह एवं साथियों द्वारा आसा दी वार कीर्तन एवं शबद गायन से होगी। तत्पश्चात विशेष रूप से पधार रहे पंथ के महान कीर्तनी जत्था भाई सतपाल सिंह एवं साथी,दिल्ली वाले शबद गायन कर साथ संगत को निहाल करेंगे। गुरु घर के सेवक मनीष मिढ़ा कथा वाचन करेंगे। श्री आनंद साहिब जी के पाठ, अरदास,हुक्मनामा एवं कढ़ाह प्रसाद वितरण के साथ सुबह दस बजे विशेष दीवान की समाप्ति होगी। सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि दीवान समाप्ति के उपरांत सत्संग सभा द्वारा साध संगत के लिए चाय नाश्ता के लंगर की सेवा की जाएगी। सभा के प्रधान हरविंदर सिंह बेदी ने साथ संगत से इस नववर्ष के विशेष दीवान में हाजिरी भर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने का आह्वान किया है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0