“पत्रकारिता की साख और पत्रकारों की सुरक्षा” विषयक सेमिनार में बोले बादल पत्रलेख, अन्य राज्यों की तर्ज पर झारखंड में भी पत्रकारों को मिलेगी सुविधाएं

Dec 9, 2020 - 10:16
 33
“पत्रकारिता की साख और पत्रकारों की सुरक्षा” विषयक सेमिनार में बोले बादल पत्रलेख, अन्य राज्यों की तर्ज पर झारखंड में भी पत्रकारों को मिलेगी सुविधाएं

रांची। पत्रकारों की समस्याओं से मैं पहले भी रू-ब-रू रहा करता था, आज भी यह सिलसिला जारी है। पिछली सरकार में कम समय मिला था, उस दौरान पत्रकारों के लिए पांच लाख का बीमा सुविधा दिया गया था। इस बार भी मैं पूरी तरह से आश्वस्त करता हूं कि जल्द ही पत्रकारों को जरूरी सुविधाएं अन्य राज्यों की तरह झारखंड में भी मिलेंगी। उक्त बातें एएसआइएम जर्नलिस्ट वैल्फेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में रांची-बुंडू हाईवे स्थित रियासत होटल में कोरोना वाॅरियर सम्मान समारोह में बतौर उद्घाटनकर्ता सह मुख्य वक्ता कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कही। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में पत्रकारों को भी कई असुविधाओं का सामना करना पडा़,लेकिन पत्रकार अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटे। उन्होंने कहा कि मुझे यहां आकर जानकारी हुई कि एसोसिएशन के बिहार/झारखंड प्रभारी प्रीतम भाटिया और उनकी पत्नी अरुणा भाटिया का आज जन्मदिन है, लेकिन इन्होंने जन्मदिन नहीं मना कर अपने बीच नहीं रहे चार पत्रकार साथियों को श्रद्धांजलि देने का निर्णय लिया। इससे एसोसिएशन और इससे जुड़े सदस्यों में पत्रकारहित के प्रति त्याग की भावना का पता चलता है।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सिल्ली विधायक सुदेश महतो ने कहा कि पत्रकारों की जिम्मेदारी समाज सुधारक के रूप में है और जिस तरह से यह काम करते हैं, कई बार इनको भी असुरक्षा की भावना महसूस होती है। उन्होंने कहा कि इनकी सुरक्षा के लिए सत्ता और विपक्ष दोनों को मिलकर काम करने की जरूरत है। हम सभी को मिल बैठकर पत्रकारों को बुनियादी सुविधाएं और पत्रकार सुरक्षा कानून पर पहल करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में कोरोना वाॅरियर के रूप में सम्मानित हुए सभी सदस्यों को उन्होंने बधाई दी।
समारोह में सम्मानित अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि पत्रकारों की बुनियादी सुविधाओं को लेकर पहले भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा था। इनकी समस्याओं के समाधान को लेकर आगे भी प्रयास करूंगा।श्री कच्छप ने कहा कि पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण अंग हैं और देश का चौथा स्तंभ है,इनकी सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है।
रांची की मेयर आशा लकडा़ ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन होने से सामाजिक संस्थाओं,पत्रकारों, शिक्षकों व चिकित्सकों, जिन्हें भी सम्मानित किया जा रहा है, उनका समाजसेवा के प्रति मनोबल ऊंचा होता है।श्रीमती लकडा़ ने कहा कि समाज में ऐसे कार्यक्रम का आयोजन तब महत्वपूर्ण हो जाता है जब किसी पत्रकार संगठन के द्वारा ऐसी अनोखी पहल की जाती है। उन्होंने एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे इस पहल की सराहना की। साथ ही सरकार से पत्रकारों की मांगे जल्द पूरी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर पत्रकार सुरक्षा कानून पर भी पहल करने की आवश्यकता है।
समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने कहा कि गर्मी,धूप और बरसात की चिंता किए बिना 24 घंटे 365 दिन जो तत्पर रहता है, वह पुलिस और पत्रकार ही तो है। उन्होंने कहा कि पत्रकार जिस तरह से अपनी जिम्मेदारियों को समाजहित में निभा रहे हैं, वो प्रहरी का दायित्व निर्वहन है।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से पत्रकारों ने प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से अपनी पीड़ा को बयाँ करने का एक प्रयास किया है। उनके दर्द को हम सभी को समझने की जरूरत है।
कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि बिहार/झारखंड के प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया ने राज्य में पत्रकारों को सुरक्षा कानून,एक्रीडिटेशन,स्वास्थ्य बीमा,आवास सहित अन्य सुविधाओं को लेकर बातें रखी।
एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शंकर गुप्ता ने स्वागत भाषण के साथ ही पत्रकारहित में बातों को रखते हुए कृषि मंत्री बादल पत्रलेख,पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो और खिजरी विधायक राजेश कश्यप को भी संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपा।
कार्यक्रम के दौरान सम्मानित होने वालों में विभिन्न संस्थाओं से आए रांची के समाजसेवी रामाशंकर प्रसाद,अश्विनी राजगढ़िया और कमलेश सिंह ने एसोसिएशन के बीमा कोष में चेक द्वारा आर्थिक सहयोग देने की बात कही है।
कार्यक्रम में मंच संचालन एसोसिएशन के राज्य सदस्यता प्रभारी दीपक कुमार और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महासचिव सुनील पांडे ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद सईद, प्रदेश सलाहकार राघव सिंह , रांची प्रमंडल के प्रभारी संदीप जैन, प्रमंडल अध्यक्ष नौशाद कादरी, सचिव उस्मान खान, रांची शहरी जिलाध्यक्ष कौशल आनंद, महासचिव रविचंद्र कपूर, रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष दिनेश हजाम, रामगढ़ जिलाध्यक्ष जयप्रकाश वर्मा उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत चार पत्रकार साथियों (वरुण शाह,अजय कुमार, एसएस रूबी और रवि शर्मा) को श्रद्धांजलि के साथ हुई।
समारोह में आए अतिथियों को पुष्पगुच्छ, प्रतीक चिन्ह, शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य रूप से एसोसिएशन के कोल्हान प्रभारी रासबिहारी मंडल, उपाध्यक्ष मनोज सिंह, सरायकेला जिला अध्यक्ष अजय महतो, प्रवक्ता अरुण माझी, सुमन मोदक सहित कई पत्रकार साथी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0