पर्यावरण दिवस पर गोशाला में समाजसेवियों ने किया पौधरोपण

Jul 21, 2021 - 08:38
पर्यावरण दिवस पर गोशाला में समाजसेवियों ने किया पौधरोपण

रांची। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को सुकरहुटु गोशाला परिसर में बड़, पीपल,नीम, और अशोक के पेड़ लगाए गए। उपरोक्त पेड़ विश्वराज वर्मा ने अपने जन्म दिवस पर लगाये।
इसके अलावा गोशाला परिसर में राजेंद्र पंसारी, विकाश वर्मा,प्रदीप राजगाड़िया,बसंत गौतम,प्रकाश काबरा, प्रमोद सारस्वत, ने भी पेड़ लगाए। गौशाला के सह सचिव प्रमोद सारस्वत ने बताया कि
लगाये गए पेड़ों की देखभाल पेड़ के बड़े होने तक की जायेगी।
पर्यावरण शुद्ध रहे इस उद्देश्य से वृक्षारोपण के द्वारा पेड़ लगाए गए हैं। श्री सारस्वत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और संवर्द्धन के लिए पेड़ लगाना अत्यंत आवश्यक है। लोगों को इस दिशा में सक्रिय सहभागिता निभानी चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0