पाकुड़ : दुरदर्शन झारखंड का प्रसारण सुनिश्चित करें सभी केबल आपरेटर- सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी

सूचना भवन सभागार में लोकल केबल आपरेटरों की हुई बैठक, दिया जरूरी दिशा निर्देश

पाकुड़ : दुरदर्शन झारखंड का प्रसारण सुनिश्चित करें सभी केबल आपरेटर- सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी

पाकुड़ : सूचना भवन सभागार में शुक्रवार को जिले के लोकल केबल आपरेटरों की एक बैठक हुई। बैठक में उपस्थित सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए पूरे देश में लाक डाउन हैं। ऐसे में सभी सरकारी व निजी विद्यालय भी बंद हैं। बच्चों की पठन – पाठन बंद होने से उनके पाठ्यक्रम को पूरा करने में परेशानी होगी। छात्रों के पठन – पाठन की निरंतरता को बनाये रखने के उद्देश्य से राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा अभियान द्वारा दूरदर्शन ( डीडी – झारखंड ) की ओर से शैक्षणिक प्रसारण शुरू किया गया हैं। प्रशासन का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा छात्रों को इससे जोड़ना है।

केबल आपरेटरों से जिले में संचालित लाइन की जानकारी ली गई है। जिसमें आपरेटरों द्वारा बताया गया कि जिले में जीटीपीएल एवं सीटी केबल के माध्यम से ही छोटे – छोटे आपरेटरों द्वारा केबल सर्विस उपभोक्ताओं को दी जाती है। उनके द्वारा बताया गया कि कार्यालय द्वारा आहूत बैठक का पत्र प्राप्त होने के बाद से ही डीडी झारखंड का प्रसारण क्षेत्र में शुरू कर दिया गया है।
सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी ने कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार तथा प्रसार भारती से निर्गत दिशा निर्देश के अनुसार राज्य में संचालित सभी लोकल केबल नेटवर्क को दूरदर्शन के सभी चैनल निःशुल्क प्रसारित करने का निदेश निर्गत है। इसलिए इसमें किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जो लोकल केबल नेटवर्क इसका पालन नहीं करेंगे उनके विरूद्ध सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के निदेश की अवहेलना के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी

जीटीपीएल में 872 एवं सीटी में 201 नंबर चैनल

बैठक में उपस्थित केबल आपरेटरों ने बताया कि जीटीपीएल केबल में चैनल संख्या 872 एवं सीटी केबल में चैनल संख्या 201 में दूरदर्शन झारखंड ( डीडी झारखंड ) का प्रसारण किया जा रहा है। वहीं, डीडी फ्री डिश चैनल संख्या 79 तथा डिश टीवी चैनल संख्या 1566 पर किया जा रहा है। झारखंड परियोजना कार्यालय द्वारा शैक्षणिक प्रसारण प्रति सप्ताह सोमवार से शुक्रवार सुबह 10.00 से 12.00 बजे तक एवं दोपहर 01.00 से 02.00 बजे तक किया जाता है। इसके अतिरिक्त इसका सीधा प्रसारण यूट्यूब पर डीडी झारखंड चैनल पर भी किया जाता है। साथ ही यूट्यूब के संबंधित चैनल पर इसकी रिकॉर्डिंग को भी कभी भी छात्र देख सकते हैं।

मौके पर सोशल मीडिया प्रचार पदाधिकारी पवन कुमार समेत लोकल केबल आपरेटर वर्सद अली आसिफ, मो. मकजुद, आर. अहमद, बद्री हाजरा, राजेश यादव, पिंटू केबल नेटवर्क, सुशांत, आसिम मंडल, प्रशांत घोष आदि उपस्थित थे