पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित

जैल सिंह का जन्म 25 मई 1216 में पंजाब प्रांत के फरीदाकोट के संघवान गांव में हुआ था।

Dec 30, 2020 - 06:30
पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित

अमरेंद्र कुमार
गया

विश्व के विश्वकर्मा युवा संगठन शिल्पकार महासभा के बैनर तले पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम मेें समाज के लोगों को उनके बताए रास्ते पर चलने का आहवान किया गया। इसके अलावा संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया और कहा कि समाज को जोड़ने के लिए लोगों को जागरूक किया जाए। ज्ञानी जैल सिंह की पुण्यतिथि पर अध्यक्ष राम कुमार शर्मा ने कहा कि भारत के राष्ट्रपति रहते हुए स्व. ज्ञानी जैल सिंह ने संविधान के मुताबिक काम किया। उन्होंने बताया कि जैल सिंह का जन्म 25 मई 1216 में पंजाब प्रांत के फरीदाकोट के संघवान गांव में हुआ था। कार्यक्रम के संचालक सुरेश विश्वकर्मा कर रहे थे, वहीं मौके पर पप्पू शर्मा, जितेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा, मुखिया मुन्ना विश्वकर्मा, रविंद्र शर्मा, वीरू शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0