प्रदेश एनएसयूआई ने झारखंड प्रभारी प्रशांत तिवारी को दी बधाई

Jul 26, 2020 - 07:40
प्रदेश एनएसयूआई ने झारखंड प्रभारी प्रशांत तिवारी को दी बधाई


रांची। झारखंड प्रदेश एनएसयूआई के सदस्य व पदधारियों ने झारखंड प्रदेश एनएसयूआई के प्रभारी सह एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव प्रशांत तिवारी को प्रदेश प्रभारी बनाने पर बधाई व्यवस्था शुभकामनाएं दी। प्रभारी मनोनीत किए जाने के बाद श्री तिवारी ने ऑनलाइन मीटिंग के माध्यम से अपना दिशा-निर्देश सभी जिला एवं प्रदेश पदाधिकारियों को दिया।
झारखंड प्रदेश एनएसयूआई के अध्यक्ष आमिर हाशमी ने कहा कि प्रभारी का मार्गदर्शन हमेशा से प्राप्त होता आया है। आशा करते हैं कि ऐसे ही मार्गदर्शन देते रहेंगे। प्रदेश सचिव अमरजीत कुमार ने कहा कि एक जिला महासचिव से शुरुआत करना और राष्ट्रीय सचिव एवं झारखंड प्रदेश प्रभारी बनना एक ईमानदार और कर्मठ कार्यकर्ता की पहचान है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0