बख्तियारपुर : दो माह से बेटे के कदमों की आहट का इंतजार कर रही माँ,पुलिस सुराग ढूंढ़ने में नाकाम

May 29, 2020 - 11:36
 0
बख्तियारपुर : दो माह से बेटे के कदमों की आहट का इंतजार कर रही माँ,पुलिस सुराग ढूंढ़ने में नाकाम

बख्तियारपुर से उपेंद्र सिंह की रिपोर्ट

बख्तियारपुर : थाने के नया टोला माधोपुर निवासी पांचवी कक्षा के छात्र अमित कुमार (13 वर्ष) का लापता हुए लगभग 3 महीने बीत गए, उनका कोई अता-पता या सुराग नहीं मिल पाया है। यह बात परिजनों को दिन-रात खाए जा रही है कि आखिर वह कहां, क्यों गया, किन परिस्थितियों में अचानक वह गायब हो गया।

लापता अमित के माता-पिता

नया टोला माधोपुर निवासी अमित को चाहने वाले स्थानीय लोगों ने रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का दुख है। फिलहाल अमित के परिजन लगातार पुलिस थाने के चक्कर लगा लगा कर परेशान हो गए है। लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जिससे लापता अमित के परिजनों का सब्र का बांध टुटा जा रहा है। इधर अमित की माँ अपने पुत्र की याद में उसका फोटो लेकर बार-बार अपने दरवाजे तक पहुंचती है। उसे अभी भी अपने बेटे के कदमों की आहट का इंतजार है।

6 मार्च से गायब है अमित,पुलिस सुराग ढूंढ़ने में नाकाम

नया टोला माधोपुर निवासी सुनील कुमार का पुत्र अमित कुमार संत जोन्स स्कूल में पांचवी कक्षा का छात्र है। 6 मार्च की सुबह को वह अपने घर से निकला था। लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन भी की। लेकिन सुराग नहीं मिल सका। इस संबंध में 9 मार्च को सुनील कुमार ने अपने बेटे की गुमशुदगी की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई। बाद में सीसीटीवी कैमरे की छानबीन से पता चला कि वह अपने मित्र आयुष के साथ खड़ा था। इस संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कोई कार्रवाई नहीं की है । वहीं सुनील कुमार और उसकी पत्नी बंटी देवी अपने बेटे अमित की खोजबीन को लेकर थाने का चक्कर लगाने के लिए विवश है। लेकिन वहां उसे कोई ठोस जवाब नहीं मिल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0