बिहार भीषण सुखाड़ से प्रभावित हैं, सरकार गठबंधन बदलने में है व्यस्त:-लोजपा(रा) प्रदेश सचिव पंकज सिंह

Aug 30, 2022 - 11:30
बिहार भीषण सुखाड़ से प्रभावित हैं, सरकार गठबंधन बदलने में है व्यस्त:-लोजपा(रा) प्रदेश सचिव पंकज सिंह

अमरेन्द्र कुमार सिंह

गया । लोक जन शक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश सचिव पंकज सिंह ने कहा की बिहार की लगभग 70 फीसदी आबादी गांवों में रहती है और कृषि आधारित है! बिहार हमेशा से सीमित संसाधनों और सरकारों के उदासीनता के बावजूद एक उन्नत कृषि प्रधान राज्य रहा है! हर वर्ष बिन मौसम की बाढ़ झेलने वाले हमारे बिहार के किसान इस भार भीषण सुखाड़ से प्रभावित हैं, और उनकी मदद करने के बजाय बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार कुर्सी कुर्सी खेल रहे है। राजधानी में सरकार गठबंधन बदलने में व्यस्त है! अब जबकि बिहार सूखे की चपेट में पूरी तरह आ चुका है, दुखद बात ये है कि सूबे की हुक्मरान अभी तक कुंभकर्णीय निद्रा में सोए हुए हैं! लोजपा( रा) सरकार से सुखाड़ की स्थिति की वैज्ञानिक समीक्षा और किसानों को हुए उनके नुकसान के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग करती है, लोजपा (रा)नेता पंकज सिंह ने बताया कि पिछले दो सालों से कोरोना की मार झेल रहे किसानों ने भारी कर्जा लेकर फसल की बुआई की है। जिस वजह से सूखे के हालात ने किसानों को अवसाद का शिकार बना दिया है, लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेतागण लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार‌ को सूबे में सुखाड़ की स्थिति से अवगत कराती आ रही है, मगर सरकार ना जाने क्यों किसानों के प्रति उदासीन है!v

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0