कश्मीर में नित्यदिन हत्याओं का दौर जारी है,लेकिन केंद्र सरकार फिल्म के प्रचार में मशगूल है:-कांग्रेस

Jun 3, 2022 - 07:54
कश्मीर में नित्यदिन हत्याओं का दौर जारी है,लेकिन केंद्र सरकार फिल्म के प्रचार में मशगूल है:-कांग्रेस

अमरेन्द्र कुमार सिंह

गया । अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व सांसद रंजीत सिंह उर्फ रंग बाबू, पूर्व विधायक मो खान अली, राम प्रमोद सिंह, विद्या शर्मा, टिंकू गिरी, सैयद असरफ इमाम, डाॅ अहमद हुसैन मक्की, विनोद उपाध्याय, सुजीत कुमार गुप्ता, राजेश अग्रवाल, सुरेंद्र मांझी, आदि ने कहा की कश्मीर में नित्य दिन बैंक कर्मी, शिक्षक, व्यवसाई, एवम् आम हिंदुओ, पंडितो, बाहरियो को चुन, चुन कर हत्या की जा रही है, तो दूसरी ओर केंद्र सरकार फिल्म के प्रचार, प्रसार कराने, उनके पात्र, निर्माता, भाजपा आर एस एस समर्थक अभिनेता, कलाकार के साथ झूठी बनावटी काम में मशगूल है। कश्मीर में कश्मीरी पंडितो की हत्याओं के दौर, एवम् दुर्गति के समय देश में भाजपा समर्थित संयुक्त मोर्चा की सरकार थी, वहां के लेफ्टिनेंट गवर्नर भाजपा के जगमोहन जी थे,भाजपा के जम्मू कश्मीर के प्रभारी तत्कालीन भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री नरेंद्र मोदी जी थे, लेकिन सभी लोग आंखे बंद कर हत्याएं होने दी, ताकि इन हत्याओं पर राजनीति कर दूसरे प्रदेशों में वोट की राजनीति करने में मशगूल थे।
आज जो जम्मू कश्मीर की भयावह स्थिति है की वहां के अल्पसंख्यक हिंदू भयभीत और डरे हुए हैं, कश्मीर में दूसरे राज्य के सरकारी कर्मचारी, अधिकारी डर, डर कर केंद्रीय एवम् राज्य स्तरीय कार्यालय में काम करने को मजबूर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0