पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुन्दर लाल पटवा का पुण्यतिथि मानपुर पटवा टोली में मनाया गया
गया । गया नगर निगम क्षेत्र वार्ड संख्या-49 मानपुर पटवाटोली में बिहार प्रदेश बुनकर कल्याण संघ के तत्वाधान में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, अद्भुत नेतृत्व क्षमता, असीम विनम्रता एवं वैचारिक दृढ़ता के धनी पद्मविभूषण, भाजपा के आधार स्तम्भ, स्वर्गीय सुन्दर लाल पटवा का पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। गोपाल प्रसाद पटवा ने कहा हमलोग को इनके मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में सादगी के लिए गौरवान्वित महसूस होते हैं। इन्हें मरनोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग किया।श्रद्धांजलि सभा में गोपाल प्रसाद पटवा, दुखन पटवा जिला संयोजक बुनकर प्रकोष्ठ, दीपक स्वर्णकार , सुर्य देव राम, तेज नारायण प्रसाद, देव कुमार , अजय कुमार, भोला नाथ, अनील कुमार, शिवम् पटवा सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











